फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान की अटैची से नगदी व जेवरात किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के हसवा चौकी के पास कार सवार टप्पेबाज ने सीआरपीएफ जवान की अटैची से लाखों रुपये के जेवरात व 25 हजार रुपये नकद पार कर दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के शांतिपुरम थानाक्षेत्र के फाफामऊ निवासी अजय सिंह छत्तीसगढ़ प्रांत के सुकमा दंतेवाड़ा बीजापुर सेक्टर में 24 बटालियन में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके साढू भानुप्रताप सिंह के बेटी की शादी 27 अप्रैल को थी, जिस पर वह अपनी पत्नी व बच्चे साथ शादी में शामिल होने आए थे। शादी में शामिल होकर वह 28 अप्रैल को रोडवेज बस स्टाप पहुंचे। वहां बस न मिलने पर कार सवार मिले और प्रयागराज जाने का झांसा देकर सीआरपीएफ जवान को बैठा लिया।
इसके बाद हसवा के समीप गाड़ी खराब होने का बहाना बताकर जवान पर परिजनों को उतार दिया। किसी तरह जवान रोडवेज बस पकड़कर प्रयागराज चले गए। वहां अटैची देखी तो नीचे से कटी थी। जवान अजय सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अटैची से 25 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर की टप्पेबाजी कर ले गए हैं। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना था कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें