असोथर। थाना क्षेत्र के अर्रा मजरे कौडर गांव में निचली गंगा नहर में नहाते समय मासूम की डूबकर मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सोरहा गांव के पास शुक्रवार शाम उतराता मिला। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
गांव निवासी राम बहादुर सिंह चौहान का पुत्र आर्यन (5) शुक्रवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ निचली गंगा नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए।
शाम करीब सात बजे सोरहा गांव के पास नहर में बच्चे का शव उतराता दिखाई दिया। मां कुंती और पिता रामबहादुर ने शव की पहचान बेटे आर्यन के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है।