फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरवा में चिकनपॉक्स, 12 बीमार

Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
भैरवा गांव में मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड के भैरवा गांव में चिकनपॉक्स से 12 लोग बीमार हैं। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने गुरुवार को मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन


भैरवा गांव की रहने वाली प्रमिला (15), गुड़िया (17), गीता (25), अलका (13), शकीला (10), शहनवाज (10), शहंशाह (15), बिटान (15), नेहा (12), पूजा (10), रानी (10), रुचि (15), राजन (6), खुशी (10) को चिकनपॉक्स हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. अनुपम सिंह, डा. शिवशंकर, ब्रजेश कुमार, हेमचंद्र चौधरी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दीं।

डा. अनुपम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। यह संक्रामक बीमारी होती है जो एक दूसरे से फैलती है। इसलिए मरीज साफ सफाई का ध्यान रखें और रोगी के इस्तेमाल कपड़े, तौलिया आदि का उपयोग न करें। नियमित दवाएं लेने से मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें