फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला से चेन लूटी

Thu, 05 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे को टीका लगवाने आई एक महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश भाग निकला। चेन छीने जाने पर महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भीड़  का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी प्रियंका अपने मायके हरिहरगंज में आई हुई है। बुधवार को वह मौसी कमला देवी के साथ तीन माह के बेटे को लेकर जिला महिला अस्पताल आई थी। टीका लगवाने के लिए वह पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़ी थी। तभी पीछे से उसके गले में लुटेरे ने झपट्टा मारा और चेन लूटकर भाग निकला।

महिला ने झटका लगने पर गले में हाथ लगाया और शोर मचाने लगी, लेकिन भीड़ के चलते लुटेरा भाग निकला। भीड़भाड़ वाले स्थान से लूट हाने से सनसनी फैल गई।

 
महिला ने बताया कि उसकी 30 हजार रुपये कीमत की चेन लूटी गई है। चौकी इंचार्ज पीके मलिक मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पड़ताल करके पुलिस महिला को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन



घटनास्थल में चर्चा रही कि घटना को अंजाम किसी महिला ने दिया है, वहां पर महिलाओं की काफी भीड़ थी। तभी किसी महिला ने चेन पर हाथ साफ कर दिया है। कोतवाली में महिला से ही पुलिस पूछताछ करती रही। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि महिला की चेन कहीं गिर गई है। तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें