रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा के तहत आदर्श रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को शिविर लगाकर यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में रेल यात्री, कर्मचारियों की बीमारियों की जानकारी करके परामर्श दिया गया। अधिकांश मरीजों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर-2 पर दोपहर 11 बजे तक शिविर लगाकर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां लिखी गईं। इसके बाद एक बजे तक स्टेशन अधीक्षक कक्ष में शिविर लगाया। जिसमें अधिकांश रेलवे कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। शिविर के अगुवा डाक्टर अजय ने बताया कि शिविर में 45 लोगाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 35 रेल यात्री और 10 रेलवे कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। शिविर में डा. अशोक पाल, फार्मासिस्ट अभिषेक, एलटी योगेश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।