फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अगवा किशोरी 10 दिन बाद मिली, दुष्कर्म की धारा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस ने अगवा किशोरी को कानपुर
विज्ञापन

से
बरामद कर किया है। किशोरी के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गईं है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की 15 वर्षीय पुत्री 27 दिसंबर की रात शौच के लिए घर के बाहर गई थी। इसके बाद से किशोरी लापता हो गई थी। खोजबीन में पता लगा कि किशोरी किसी राहुल से बात करती थी। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच में जुटी। पुलिस ने कानपुर नौबस्ता थाने के दतकपुर रोड दीनदयालपुरम निवासी राहुल राजपूत को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। बयान में दुष्कर्म की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सूर्यवंशी ने बताया कि दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें