फतेहपुर। ठगी पीड़ित परिवारों का धरना 10वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पीड़ितों ने कोई सुनवाई न होने पर नाराजगी जताई। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे बिना धन लौटे, आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। धरने में जिला अध्यक्ष अमृतलाल, सूरजदीन विश्वकर्मा, राकेश कुमार साहू, राम शंकर सविता, प्रेम कुमार, अंबिका प्रसाद, सतीश कुमार, उमा देवी, सुनैना देवी, गायत्री देवी, नीलम देवी आदि शामिल रहीं। (संवाद)