फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति की मौत के बाद पत्नी को पीट कर ससुराल से निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाने के झाऊ मेदिनीपुर गांव में पति की मौत के बाद ससुराली जनों ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

झाऊ मेदिनीपुर निवासी दीपिका ने बताया कि उसकी शादी 21अप्रैल 2022 को संदीप कुमार पुत्र राम शंकर के साथ हुई थी। शादी में पिता ने 10 लाख नकद और पूरा गृहस्थी का सामान दहेज में दिया था। शादी के बाद उसने बेटी श्रृष्टि को 18 फरवरी 2023 जन्म दिया। बेटी के जन्म के सात माह बाद पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद पांच माह पहले ससुर रामशंकर, देवर सुधीर कुमार, ननद शालू, नंदोई सतीश कुमार निवासी लालपुर थाना मलवां ने पीट कर निकाल दिया था। पुलिस ने सुलह समझौता कराया था, लेकिन ससुरालीजनों ने सुलह समझौता नहीं माना। मलवां थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें