फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दरवाजे पर शराब की बोतल तोड़ने पर बवाल, मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाने के लिलरा गांव में शराब की बोतल तोड़ने पर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद एक पक्ष ने हिस्ट्रीशीटर के भाइयों को बुलाकर बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारपीट की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लिलरा गांव निवासी दीपक सिंह ने पड़ोसी चेतन पर शराब की शीशी दरवाजे पर तोड़ने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली गलौज हुई। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई।
दीपक की पत्नी मधु का आरोप है कि घटना के बाद चेतन ने सेवरामऊ निवासी साथी सगे भाई गजानन और बलराम मिश्रा को बुलाया। दोनों हिस्ट्रीशीटर मनिंदा मिश्रा के भाई हैं। तीनों कार से दीपक के दरवाजे पहुंचे। गाली-गलौज कर दीपक को पीटा। जान बचाकर दीपक घर में घुस गया। आरोप है कि चेतन ने अवैध बंदूक से कई राउंड फायरिंग की और तीनों भाग निकले। मधु ने फायरिंग व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है बताया कि बंदूक चेतन के पिता रमेश की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि लिलरा गांव में फायरिंग मामले में पुलिस ने औगासी पुल से फरार आरोपी गजानन मिश्रा, बलराम मिश्रा व चेतन सिंह को गिरफ्तार किया। गजानन के पास से बंदूक, 36 हजार रुपया, मोबाइल बरामद किया। बलराम के पास से तमंचा मोबाइल व चेतन सिंह से तमंचा, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
ऐसे मिला फुटेज

पीड़ित दीपक व आरोपी चेतन के बीच पुरानी दोस्ती थी। कैमरा लगवाने के बाद दोनों के घर अगल-बगल होने के कारण दोस्ती के चलते कैमरा एप डाउनलोड किया था। कैमरे से दोनों निगरानी करते थे। इधर दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी थी। शायद चेतन भूल चुका था कि कैमरा का एप दीपक के पास भी है। इसी वजह से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें