फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 50 हजार की आबादी, 28 घंटे बिजली-पानी से रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जाओ: हवा थमने तक बिजली आपूर्ति नहीं शुरू होगी। 50 हजार की आबादी में 28 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। बिजली बंद होने के कारण पानी के लिए लोगों को दिनभर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

शहर की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। शनिवार को सुबह 10 बजे लाइन मरम्मत के नाम से शाम पांच बजे तक के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। आपूर्ति शुरू होने का समय होते ही जेई आबूनगर ने सीयूजी नंबर बंद कर लिया। इसके बाद उपकेंद्र में सिर्फ 33 हजार की लाइन में काम चलने की जानकारी मिली। रात नौ बजे एक्सईएन प्रथम राजमंगल सिंह बताया कि आबूनगर को जोड़ने वाली 33 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया है। अब मुराइनटोला की लाइन से शिफ्टवार रात में आपूर्ति मिलेगी, लेकिन कुछ मिनटों के लिए आपूर्ति शुरू हुई, इसके बाद पूरी रात आपूर्ति बंद रही।
आपूर्ति बंद होने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। रविवार को दोपहर दो बजे आपूर्ति शुरू पाई। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

...........................
लापरवाही से बाधित हो रही आपूर्ति
फरवरी 2023 से शहर में रिवैंप योजना से खंभे और तार बदलने का काम चल रहा है। अक्सर दिन-दिनभर ब्रेकडाउन लिए गए, लेकिन इस दौरान बिजली विभाग को लाइनों के ऊपर पेड़ की डालें नहीं दिखाई पड़ी। उस दौरान अगर डालें काट ली जातीं, तो बारिश में भीषण कटौती का सामना न करना पड़ता। अब डालें काटने के नाम पर ब्रेकडाउन लिया जा रहा है।
.......................
मुराइनटोला उपकेंद्र में हुई कटौती
मुराइनटोला उपकेंद्र भी कटौती से अछूता नहीं रहा। शनिवार रात 12 बजे से एक बजे तक जिला अस्पताल में आपूर्ति बंद रही। रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक आपूर्ति बंद होने से अस्पताल में जनरेटर चलाकर आपूर्ति देना पड़ा।

आबू नगर उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 हजार की लाइन में गड़बड़ी हो गई थी। इसके साथ कई पेड़ लाइन में छू गए थे। शहर के मध्य कई स्थानों पर पेड़ों की डाले टूटकर लाइन में गिरने से बिजली आपूर्ति बहाल करने में विलंब लगा।
विज्ञापन

राजमंगल सिंह, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें