फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चक्की संचालक के हत्यारोपी की तलाश में कानपुर तक दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीसी कैमरा के विवाद में चक्की कारखाना संचालक की डंडे से पीटकर हत्या में फरार आरोपी तक 48 घंटे के बाद पुलिस नहीं पहुंच सकी है। जहानाबाद से कानपुर तक आरोपी के करीबियों के ठिकाने में पुलिस ने दबिश दी। आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने के बिरनई गांव निवासी कालीशंकर उत्तम (61) घर पर ही चक्की संचालित करते थे। उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए थे। कैमरे न हटाने की खुन्नस में गांव के बिरनई इंटर काॅलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंशुल अवस्थी उर्फ अंशू ने बुधवार रात कालीशंकर की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में पुलिस बल तैनात किया है। गांव में घटना की जानकारी लेने बिंदकी सीओ वीर सिंह पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से घटना के बारे में पूछताछ की। परिवार ने सीओ से सुरक्षा की मांग की। सीओ से परिवार को ढांढस बंधाया। उधर, थाने की पुलिस हत्यारोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर जांच में जुटी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अंशुल के रिश्तेदारों व अन्य करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस के आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका है। हालांकि ग्रामीणों में आरोपी के पकड़े जाने की चर्चा रही है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में कानपुर तक टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें