फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ई-रिक्शे में बैठीं महिला की गले से चेन काटकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाजार से लौटते समय ई-रिक्शे में बैठी एक महिला के गले से सोने की चेन काटकर चोरी कर ली गई। चेन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के जिंदपुर बनरसी गांव निवासी अमित सिंह की पत्नी अनु सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 12 मई को दोपहर करीब एक बजे बेटी आदिती के साथ खरीदारी के लिए चौक बाजार आई थीं। लौटते समय वह वर्मा चौराहा जाने के लिए ई-रिक्शे में बैठीं। इसमें पहले से चार महिलाएं सवार थीं।

बताया गया कि वर्मा चौराहा से पहले यूनियन बैंक के पास पहले से बैठी महिलाएं उतर गईं। इसके बाद जब ई-रिक्शा हरिहरगंज पुल के पास पहुंचा तब महिला को पता चला कि उसके गले से सोने की चेन गायब है।
विज्ञापन

पुलिस ने चौक बाजार से यूनियन बैंक तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ई-रिक्शा चालक की भी तलाश की जा रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ई-रिक्शा में सवार महिलाओं की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें