फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेदी का पुरवा में फैला बीमारी, सप्ताहभर में तीन की मौत

Thu, 25 May 2017 01:17 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर ब्लाक के कंधिया गांव के मजरे छेदी पुरवा में हफ्तेभर से बीमारी फैली हुई है। एक हफ्ते में तीन लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। बुधवार को वृद्धा सितलिया ने दम तोड़ दिया। इसके पहले पारुल (16) व गोल्डी (8) की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य टीम ने दवा का छिड़काव कर मरीजों को दवा वितरित की है।
बता दें कि करीब दस दिन पहले कंधिया गांव के केशव प्रसाद की भैंस गांव छेदी का पुरवा गांव में चरते-चरते आ गयी थी। गांव किनारे इसकी मौत हो गयी। भैंस का शव खेत में ही पड़ा रहा। सड़ांध गांव तक पहुंचती रही। इससे लोग बीमार होने लगे। उल्टी दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद एक के बाद एक तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।  प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. पवन बाजपेई की मानें तो गांव में वायु के जरिए इंफेक्शन फैल गया है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।
बुधवार की शाम असोथर टीम के फ ार्मासिस्ट अनिल शुक्ला, हेल्थ सुपरवाइजर मइयादीन व आदित्य नरायण तथा जिला संक्रामक रोग अधिकारी डा. अफ ाक, मलेरिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र तिवारी पहुंचे और मरीजों को दवा वितरित की।
विज्ञापन

डाक्टरों की टीम फि लहाल इसे प्रदूषित वातावरण के कारण डायरिया का कहर मान रही है। एंबुलेंस से मरीजों को जिला अस्पताल लाया गया है। सीएमओ डा.वीके पांडेय ने बताया कि  छेदी का पुरवा में लोग कई दिनों से बीमार हो रहे थे, लेकिन किसी ने सूचना नहीं दी। आज सूचना पर ब्लाक व जिले की टीम भेजी गयी है। गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालयए जबकि बीमारों को दवा वितरण वहीं पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें