विजयीपुर। ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण 2020 के तहत गृहस्वामियों को घरौनी प्रमाण पत्र देने के लिए शुक्रवार को राम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें खागा विधायक कृष्णा पासवान व डीएम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां तहसील के अलग-अलग गांवों से करीब 100 लोगों को प्रमाण पत्र दिए गए।
शुक्रवार दोपहर बाद डीएम अपूर्वा दुबे कार्यक्रम में पहुंची और उन्होंने रोशन लाल, कैलाश सिंह, राम सुमेर, केशलाल, लवकुश, ईश्वरी प्रसाद, देवदत्त, उदयभान सिंह, प्रमोद कुमार, मातादीन व रामनरेश को घरौनी प्रमाण-पत्र दिया।
इसके बाद अफसरों ने क्षेत्र के अमनी, तक्कीपुर कठेरिया, बरैचा, किशनपुर चिरई सहित कई गांवों से आए ग्रामीणों को उनके घर का प्रमाण पत्र सौंपा।
अफसरों ने करीब दस गांवों से दस-दस लोगों को कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया था। मगर, प्रमाण पत्र लेने के लिए कार्यक्रम में दोगुना से अधिक भीड़ पहुंच गई।
इस मौके पर एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह, बीडीओ गोपीनाथ पाठक, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर निरंजन सिंह ने किया।