फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीडीओ ने बाढ़ में फंसे गोवंशों को देखने मौके पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना और मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली अर्पित उपाध्याय ने दोनों जिलों की सीमा का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। बुधवार को ग्राम सभा जाफराबाद पहुंचे अधिकारियों ने वहां मौजूद गौवंशों के लिए हरा चारा, भूसा और पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा उपलब्ध है। पशु चिकित्सा अधिकारी गोवंशों की देख भाल कर रहे है। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि लगातार स्थिति पर नजर रखी जाए। ग्राम प्रधान एवं सचिव को भी गोवांशों के लिए चारा और पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
एसडीएम खागा एवं एसडीएम डलमऊ को निर्देश दिए गए कि खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमित गोवांशों के खान पान की व्यवस्था की निगरानी की जाए। जिन गांवों के पास गंगा का पानी आ गया है, वहां साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराएं और नियमित दवाओं का छिड़काव भी कराया जाए, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा न रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें