आवास में डीएम से मिलने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे बिंदकी, जहानाबाद विधायक।
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व व वर्तमान प्रधानों को बाहर किए जाने से नाराज विधायकों की सीडीओ से नोकझोंक हुई। इसके बाद विधायकों ने डीएम से मिलकर भी सीडीओ की शिकायत की।
तहसील रोड स्थित सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सीडीओ सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में समाधान दिवस चल रहा था। बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी और जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भी समाधान दिवस में मौजूद थे।
विधायकों का आरोप है कि समाधान दिवस के दौरान सीडीओ ने मौजूद प्रधानों को वहां से जाने के लिए कहा। इतना ही नहीं एक प्रधान को थाने में बंद कराने की धमकी भी दी। आरोप है कि तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने भी महिलाओं को समाधान दिवस से चले जाने के लिए कहा।
इस पर दोनों विधायक भड़क गए और बिंदकी विधायक की सीडीओ से नोकझोंक हुई। इसके बाद दोनों विधायक डीएम कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की। डीएम अपूर्वा दुबे ने 10 दिन के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कही।
प्रकरण में सीडीओ सत्य प्रकाश का कहना है कि कुछ प्रधान अधिकारियों की कुर्सी पर बैठे थे, इसके अलावा सभागार में भीड़ अधिक होने से बेवजह के लोगों से बाहर जाने की बात कही गई थी।
......................