फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने नलकूपों का किया औचक निरीक्षण

Sun, 31 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को भिटौरा विकास खंड में लगे राजकीय नलकूपों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें मलाका गांव में लगे नलकूप के आपरेटर को ग्रामीणाें की शिकायत पर तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। बंद पड़े नलकूपों को तत्काल चालू कराने के लिए सहायक अभियंता को निर्देशित किया।
विज्ञापन

भिटौरा विकास खंड के मलाका गांव में लगे दो नलकूपों का निरीक्षण किया, जिसमें दोनो नलकूप यांत्रिक दोष के कारण बंद मिले। कुलाबों और नालियों की स्थित खराब मिलने पर सहायक अभियंता अनिल कुमार को फटकार लगाई। यांत्रिक दोष से बंद नलकूपों और कुलाबों को दो दिन के अंदर सुधारने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद केशवपुर और केवई गांव के नलकूपों का निरीक्षण किया, जहां पर नलकूप खराब होने पर सहायक अभियंता महेंद्र कुमार और अवर अभियंता रामसेवक को निर्देशित किया कि सभी नलकूपों का निरीक्षण कर कमियां दूर करें, जिससे गर्मी में किसानों की फसलों की सिंचाई के साथ पशुआें को पेयजल की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें