फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा नौ मार्च और इंटरमीडिएट की नौ अप्रैल तक चलेगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, हाईस्कूल की परीक्षा 16 फरवरी को पेंटिंग विषय से शुरू होगी। 17 फरवरी को गणित स्टैंडर्ड और बेसिक, 22 फरवरी को विज्ञान, 26 फरवरी को अंग्रेजी, तीन मार्च को हिंदी और आठ मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। अंतिम परीक्षा नौ मार्च को निर्धारित की गई है।
वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी को भौतिक विज्ञान के पेपर से शुरू होगी। 27 फरवरी को रसायन विज्ञान, पांच मार्च को अंग्रेजी, नौ मार्च को गणित, 11 मार्च को गृह विज्ञान और 13 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 16 मार्च को अर्थशास्त्र, 19 मार्च को राजनीति विज्ञान, 25 मार्च को जीव विज्ञान, 27 मार्च को इतिहास, 30 मार्च को समाजशास्त्र और 31 मार्च को कंप्यूटर की परीक्षा होगी। अंतिम पेपर नौ अप्रैल को होगा।
महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समय सारिणी पहले जारी होने से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खासकर इंटरमीडिएट के विषयों के बीच मिलने वाले अंतराल से विद्यार्थियों को रिवीजन का मौका मिलेगा। शिक्षकों को भी निर्धारित समय के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें