फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड कब्जाने में फंसे पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता व पूर्व विधायक आदित्य पांडेय चकरोड पर कब्जा करने के मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा ग्रामीणों की शिकायत पर हुआ है।
विज्ञापन

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और भाजपा नेता आदित्य पांडेय का औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव कोल्ड स्टोर है। उनके कोल्ड स्टोर के आसपास गांववालों के खेत हैं। कुछ दिन पहले गुधरौली गांव के लोकेश कुमार द्विवेदी ने एसडीएम बिंदकी से शिकायत की कि हाइवे से चकरोड नंबर 253 उसके खेतों के लिए जाता है, लेकिन इस चकरोड पर पूर्व विधायक ने कोल्ड स्टोर का गेट लगा लिया और रास्ता बंद कर दिया है। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो रामभरोसे और लेखपाल यदुराज सिंह ने जांच की। जांच में मामला सही पाने जाने पर लेखपाल ने थाने में तहरीर दी। इस पर पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के  तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ साधूराम यादव ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।    

कोट
चकरोड का जो मामला दर्ज किया गया, उसके तीन मुकदमे पहले से दीवानी और तहसील स्तर पर चल रहे हैं। अब उसी मामले पर एफआईआर दर्ज करने का कोई औचित्य नहीं है। यह मामला पूरी तरह से सियासी है। सपा विधायक ने मेरे रिश्तेदार की जमीन पर कब्जा किया था, जिसका हमने विरोध किया। उसके बदले में सपा विधायक ने अपने सहयोगी के जरिए मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। - आदित्य पांडेय, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें