फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर किशोर ने फंदा लगा दी जान

Mon, 06 Mar 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर मानसिक तनाव में चल रहे किशोर ने शनिवार रात नलकूप में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटिलिहा मजरे लालपुर दरौटा निवासी जयकरन निषाद का पुत्र सुशील निषाद (17) गांव में रहता था। बड़े भाई सुनील ने बताया कि घर से सुशील शनिवार रात खेत की देखभाल के लिए नलकूप पर सोने गया था। ग्रामीणों ने सुबह नलकूप के लिंटर में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर सुशील का शव लटकता देखा। सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने रस्सी काटकर शव नीचे उतारा।
सुनील ने बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से सुशील का प्रेम प्रसंग होने का पता लगा है। उससे मिलने के लिए दो मार्च की रात सुशील गया था। वहां लड़की के परिजनों ने सुशील को पकड़ लिया था। तभी उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था। वह लोग किसी तरह सुशील को छुड़ाकर लाए थे। घटना से मानसिक तनाव में था। तभी उसने आत्महत्या की है। मृतक का पिता गोवा में मजदूरी करता है। मां मालती और बहन रश्मि का घटना से हाल बेहाल दिखा। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें