जाफरगंज। थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में बुधवार रात करंट लगने से एक अन्ना गोवंश की मौत हो गई। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में करंट दौड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि एक किसान ने खेत पर तार में करंट लगा रखा था। बुधवार रात अन्ना गोवंश इस तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। खेत मालिक ने ट्रैक्टर से शव खींचा। नलकूप के पास गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।