फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टफूड ठेला संचालक के घर से नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पाल नगर इलाके में फास्ट फूड ठेला संचालक के घर रविवार रात चोरी हो गई। चोर नगदी और जेवर समेट ले गए। घटना के बारे में परिवार को सुबह पता लगा।
विज्ञापन

पाल नगर मोहल्ला निवासी नौशाद बुलेट चौराहे पर फास्ट फूड का ठेला लगाता है। उसने बताया कि परिवार के लोग बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर चहारदीवारी फांदकर रात को घुसे। पीछे के कमरे में ताला बंद था। ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया। बच्चों और उनके कपड़े उठा ले गए। छोटे बक्से में दस हजार रुपये नगदी और जेवर थे। चोर बक्सा उठा ले गए। बक्सा सुबह घर के पीछे पड़ा मिला। बक्से में कोई सामान नहीं बचा था। सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि घटना की जांच की गई है। इलाके के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें