फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रकों में सो रहे चालकों की जेब से नकदी व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रकों में सो रहे चालकों की जेब से 15 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


बिहार के गया जिला के बाराचट्ठी निवासी विकास कुमार यादव ने बताया कि वह खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर के पास हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर सो रहे थे। उनके पीछे राजस्थान के अजमेर जिला स्थित केकड़ी निवासी गणेश माली भी ट्रक खड़ा कर सो रहे थे।
पीछे खड़े अन्य ट्रक चालकों ने बताया कि एक कार दोनों ट्रकों के पास आकर रुकी थी और उसमें सवार लोग ट्रकों पर चढ़े थे। जांच करने पर विकास कुमार यादव का पर्स गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 15 हजार रुपये, तीन डेबिट कार्ड, कार की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस रखा था। वहीं गणेश माली का मोबाइल चोरी हो गया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें