फोटो-20-गोदौंरा गांव में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
किशनपुर/विजयीपुर। मंगलवार रात दो घरों से चोर करीब सात लाख रुपये का माल उठा ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव निवासी जगतपाल रात को घर के बाहर सोये थे। बहू सुलेखा छत पर सोयी थीं। बेटा राजकुमार बाहर रहता है। चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर कमरे तक पहुंच बनाई और अलमारी खोलकर पांच लाख की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए।
वहीं जालंधरपुर गांव निवासी रज्जन निषाद की पत्नी माधुरी देवी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और नकदी व जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि गोदौंरा गांव की चोरी की जांच की जा रही है। जालंधरपुर गांव की घटना में अभी तहरीर नहीं मिली है।
मंदिर से घंटा चोरी
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित गोसाईं बाबा मंदिर से चोर घंटा चोरी कर ले गए। जनता गांव निवासी श्रवण कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून को मंदिर का घंटा नीम के पेड़ में बंधा हुआ था जो 16 जून की सुबह गायब मिला। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
फोटो-20-गोदौंरा गांव में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद