फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर से नकदी और गहनों समेत तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव में चोरों ने घर में घुसकर नकदी और गहनों समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग नीचे कमरे में सोते रहे और चोर दूसरी मंजिल पर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सरकंडी निवासी अमित कुशवाहा उर्फ राजू कुशवाहा मुंबई में शटरिंग का काम करते हैं। पत्नी उर्मिला ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात घर के नीचे वाले कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर के पीछे खेत की ओर से छत पर चढ़कर दूसरी मंजिल तक पहुंच गए।
चोरों ने खिड़की तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे तीन हजार रुपये नकद तथा करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह किसी काम से जब वह ऊपर कमरे में पहुंचीं तो सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाल दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें