फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो घरों से नकदी समेत 5.50 लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली और किशनपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवर पार कर दिए। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिंदकी के शाहपुर जाफराबाद गांव निवासी कालिका प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार रात वह बच्चों के साथ देवी पंडाल में पूजा देखने गए थे। रात करीब 11 बजे लौटकर सो गए। चोर घर के पीछे दीवार में सेंध लगाकर कमरे में घुसे और बक्से खंगाल दिए। छोटे बक्से में रखे 50 हजार के जेवर और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
मंगलवार सुबह मक्के के खेत में बक्सा मिला, लेकिन सामान गायब था। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी नरेंद्र सिंह के घर में 18 अक्तूबर को छत के रास्ते घुसे चोर जेवर और 90 हजार रुपये ले गए। चोरी गए गहनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें