फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाकियू मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष के घर नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। भारतीय किसान यूनियन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर चोर तीन लाख के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे उपकेंद्र के पास रहने वाले श्याम उर्फ मनीष मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि ससुराल में रामायण का आयोजन था। दो दिन पहले पत्नी रन्नो देवी अपने मायके कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव गई थी। वह शामिल होने बुधवार सुबह गए थे। वह पत्नी के साथ रात करीब 11 बजे घर लौटे। घर का बाहरी दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। अंदर कमरों के दरवाजे खुले देखकर होश उड़ गए। उनके कमरे की अलमारी खुली और लॉकर टूटा था। आंगन का जाल भी खुला था। चोर पड़ोसी की छत से चढ़कर आंगन के जाल से कमरों तक पहुंचे। चोरी के बाद सीढि़यों का दरवाजा खोलकर छत के रास्ते से भाग निकले। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात व 15 हजार नकदी चुरा ले गए हैं। जेवरात के खाली डिब्बे मिले। पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें