फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आग लगने से दुकान में नकदी और सामग्री जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर चौराहे के पास एक चाय-नाश्ता की दुकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। दुकानदार ने अराजक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग लगने से 45 हजार नकदी और गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर निवासी लल्लन सिंह परिजन के साथ हाईवे किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। झोपड़ी में ही चाय-नाश्ता की दुकान भी चलाते हैं। लल्लन सिंह का आरोप है कि करीब पांच दिन पूर्व गांव के रहने वाले सगे भाई साधन सहकारी समिति से सरिया चोरी कर रहे थे।
यह देखकर पत्नी ने शोर मचाया था। दोनों पत्नी को पीटकर भाग गए थे। आरोप है कि इसी खुन्नस में रात करीब एक बजे दोनों भाइयों ने दुकान में आग लगा दी। इससे 45 हजार रुपये नकदी, जेवर समेत गृहस्थी जल गई। दमकल की टीम ने आग बुझाई। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें