फतेहपुर। एक लाख 97 हजार कीमत का इलेक्ट्रानिक्स सामान लेने के बाद रकम हड़प ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर गढ़ीवा निवासी राकेश कुमार की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है।
राकेश का आरोप है कि गाजीपुर शाह निवासी रजा अगस्त 2023 में एक लाख 97 हजार 600 रुपये का घरेलू इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों का समान ले गया था। करीब 15 दिन में भुगतान कराए जाने का वादा किया था। समय बीतने के बाद रजा रुपये नहीं देने पहुंचा।
काफी दबाव बनाने पर अक्तूबर 2023 को राकेश ने पत्नी के नाम पर चेक दिया। चेक बैंक में लगाने पर खाते में रुपये न होने का पता लगा। उसने रजा से बाउंस चेक देने की बात कही। रजा ने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये मांगने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)