फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्टैंड संचालक पर अवैध वसूली का मुकदमा

Wed, 24 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित कर टैक्सी चालकों से वसूली करने के मामले में पुलिस ने स्टैंड संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर ठठराही निवासी पच्चू ने एफआईआर में बताया कि ललौली चौराहे पर अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी सुरेश सिंह उर्फ झब्बू करता है। आरोपी स्टैंड का संचालन कर टैक्सी चालकों से अवैध वसूली भी करता है। कई बार पुलिस के मना करने के बाद भी आरोपी ने स्टैंड संचालन बंद नहीं किया। बुधवार को आरोपी टैक्सी स्टैंड में चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें