बहुआ। विद्युत उपकेंद्र बहुआ और दतौली की 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन होने से रात 3 बजे से शाम 5 बजे तक14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बहुआ कस्बे समेत 150 गांवों की करीब 50 हजार की आबादी गर्मी से बेहाल रही। बुधवार शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। चकहैबतपुर गांव के पास तेज हवा चलने से रात 3 बजे 33 हजार की लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई थी। इससे 33 हजार लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट का पता लगाकर टूटी हुई डाल हटवाई और पेड़ को कटवाकर हटवाया। इसमें लंबा समय लग गया। बहुआ उपकेंद्र के जेई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से फाल्ट हो गया था। जिसे सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई है। (संवाद)