फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कार्पियो चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। घर से खेत जाते समय स्कार्पियो की टक्कर से किसान की मौत के मामले में चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव बारा निवासी शर्मीला के पति कल्लू प्रसाद की एक मार्च को खेत जाते समय रास्ते में स्कार्पियो की टक्कर से मौत हो गई थी। पत्नी शर्मीला ने बताया कि बांदा की ओर से आ रही स्कार्पियो ने पति को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन

स्कार्पियो चालक त्यागी यादव है। चालक चांदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कुर्मी गांव निवासी है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शव का यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि स्कार्पियो खंदक में चली गई थी। वाहन छोड़कर चालक भागा है। चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें