प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपी फूफा को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
युवती ने बताया वह 15 जून को फूफा ने उससे दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। डर के कारण उसने किसी को जानकारी नहीं दी। हथगाम थाने के एक युवक के साथ 12 जुलाई को परिजनों ने उसकी शादी कर दी। आरोप है कि गर्भवती होने का पता लगने पर 22 जुलाई को फूफा उसकी ससुराल पहुंचा। उसे गर्भपात की दवा देकर खाने को बोला। विरोध पर पति की हत्या कर शव गायब करने की धमकी दी। उसका गर्भपात हो गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।