फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मुकदमा छात्रों पर दर्ज

Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मोबाइल में अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर छात्र को ब्लैकमेल करने पर साथियाें के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपहरण और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। साथियों पर छात्र से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज मोहल्ले के एक कालोनी निवासी किशोर कक्षा 10 का छात्र है। उसके पिता ने एफआईआर में बताया कि बेटा काफी दिनों से डरा-सहमा रहता है। स्कूल-कोचिंग जाने में घबराने लगा। पूछने पर बताया कि। वह दो अक्तूबर 2023 को कोचिंग गया था। कोचिंग से बाकरगंज निवासी साथी उसे गाड़ी में बैठाकर नवीन मार्केट के पीछे ले गए थे।
उसके पुत्र का मोबाइल छीनकर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम,मेल आईडी पासवर्ड लेकर परिवार की फोटो, वीडियो अपने मोबाइल में ले ली। बेटे के मोबाइल में कुछ अश्लील वीडियो व आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी। उसे धमकी दी कि यह सबकुछ उसके परिजनों व रिश्तेदारों को बता देंगे। इसे छिपाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर गायब करने की धमकी दी। बेटे के मुताबिक इनके पास पिस्टल, चाकू, तमंचे तक हैं।
विज्ञापन

कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि सीओ सिटी की जांच के बाद अपहरण, रंगदारी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें