फतेहपुर। विवाहिता की हत्या का पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ एसपी के आदेश पर मलवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है।
ललौली थाने के मुत्तौर निवासी उमाशंकर की पुत्री प्रियंका की शादी 2021 को मलवां थाने के बरौरा निवासी अखिलेश से हुई थी। उमाशंकर ने बताया कि शादी के बाद प्रियंका का पति अखिलेश, ससुर चंद्रशेखर, देवर छोटू, ननद सुनक्का दहेज में एक लाख रुपये, बाइक की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री से गाली-गलौज और मारपीट करते थे। उसकी पुत्री को 21 जुलाई की रात ससुरालियों ने मारापीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। मलवां पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।