फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आत्महत्या को उकसाने में पति समेत पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने का पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता का आरोप है कि पुत्री को संतान न होने की वजह से ससुराली प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बांदा जिला तिंदवारी थाने के जौहरपुर निवासी बाबू निषाद की पुत्री रेखा देवी (26) की शादी गाजीपुर थाने के देवलान निवासी ओमप्रकाश के साथ हुई थी। रेखा की एक अगस्त को मौत हो गई थी। पिता बाबू निषाद का आरोप है कि पुत्री को उसका पति, ससुर सुखराज निषाद, सास सुहनिया व देवर भूरा, ननद सूरजकली संतान न होने पर बांझ होने का ताना देते थे। गाली गलौज और मारपीट करते थे। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पुत्री ने आत्महत्या की थी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें