फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दंपती को पीटकर लूटपाट का पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। कालोनी निर्माण में बाधा पैदा करने और पुलिस से शिकायत की खुन्नस में घर में घुसकर दंपती को पीटकर लूटपाट की गई। मामले में गाजीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी रामलखन की पत्नी मालती ने बताया कि उसे सरकारी कालोनी मिली है। निर्माण के लिए 24 मार्च 2023 को ईंट आई थीं। मोहल्ले के राजाराम और उसका बेटा राजेंद्र, पत्नी ऊषा, पौत्र नीरज, गोलीबाज उर्फ रामप्रसाद ने ट्रैक्टर से ईंट उतारने में रोक लगाई। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर ईंट उतारी जा सकीं। पुलिसवाले मौके से चले गए। कुछ देर बाद राजाराम और उसके परिवार के सभी लोग दरवाजे आए। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देकर उस पर हमला किया। बीच-बचाव में पति रामलखन को पीटा। लोहे की कोठी में रखा अनाज फेंककर नष्ट कर दिया। कोठी के अंदर ही पैकेट में रखे सोने और चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये लूट ले गए। कालोनी निर्माण पर जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल में पति के हाथ में फ्रैक्चर और उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें