फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोपेड सवार पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा/रक्षपालपुर। शिकायत करने की रंजिश में घर लौट रहे मोपेड सवार युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। उसे खून से लथपथ कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों को भी पीटा। घायल पक्ष की ओर से थाने में शिकायत की गई है। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के नगदिनपुर मजरे रतनपुर की रहने वाली मदीना बेगम ने बताया कि सोमवार सुबह पति सफाकत अली खेत से घर लौट रहे थे। घर के पास पड़ोसी कुछ साथियों संग कुल्हाड़ी, राइफल, लाठी,-डंडा, फरसा लेकर निकले और गालियां देने लगे। पति सफाकत पर हमला किया। उसका परिवार शोर सुनकर बीच बचाव को पहुंचा। उनके साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने मदीना और उसकी बहू रेशमा, पुत्र मकसूद को भी पीटा और घायल कर दिया। मदीना ने बताया कि हमलावर सरकारी जमीन व कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। शिकायत उसके पति सफाकत ने की थी। शिकायत की रंजिश में हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें