फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्लीनिक संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गलत इलाज की शिकायत पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर संचालक और डॉक्टर के खिलाफ विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हथगाम सीएचसी प्रभारी अमित कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कर्मेपुर गांव निवासी रामराज ने सीएमओ से प्रेमनगर स्थित रुद्र पॉलिक्लीनिक में गलत इलाज की शिकायत की थी।
क्लीनिक में चार अक्तूबर को इलाज डॉ. कासिम अली ने किया। आरोप है कि गलत इलाज से उसका हाथ नहीं चल रहा था और दाने निकल आए। जांच सीएचसी प्रभारी अमित चौरसिया ने की। जांच के बाद शुक्रवार को प्रेमनगर कैंची मोड़ स्थित रुद्र पाॅलिक्लीनिक को पंजीकरण न होने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक टीबी सिंह ने बताया कि गलत इलाज और अवैध क्लीनिक संचालन पर कौशांबी कड़ा थाना क्षेत्र के बारा हवेली निवासी मोहम्मद सलमान और डॉ. कासिम अली के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें