जहानाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर भाजपा नेत्री के बेटे के विरुद्ध पाॅक्सो, बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मां के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मालती का बेटा अंश कोरी ने 28 जनवरी 2022 को बलात्कार किया था। दूसरी बार तीन सितंबर 2024 को वेरीलव होटल जहानाबाद में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी शिकायत लेकर अंश कोरी की मां मालती के पास जहानाबाद के मोहल्ला आंबेडकर नगर गया, तो मालती देवी ने गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी व उसकी मां के विरुद्ध बलात्कार, पास्को एक्ट, तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।