फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएमएस से बदसलूकी पर 26 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। तीन दिन पूर्व चिकित्सा अधीक्षक के साथ इमरजेंसी वार्ड में हुई बदसलूकी और गाली गलौज के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी बिंदकी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी हसीब खान को दुर्घटना में घायल होने पर उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद फार्मासिस्ट मनीष कुमार और वार्ड बॉय राज नारायण ने घायल को भर्ती कर उपचार शुरू किया। वहां मौजूद लगभग 20 से 25 तीमारदार डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह को इमरजेंसी वार्ड से बाहर खींचने लगे। उनके साथ गाली गलौज और बदसलूकी की। मामले में चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने हसीब खान सहित 25 लोगों के खिलाफ गाली गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें