फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कौशाम्बी सीमा पर मिले गोवंशों के अवशेष, हिंदू संगठनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। ससुर खदेरी नदी पार कौशाम्बी जिले की सीमा में शनिवार शाम गोवंश के अवशेष पड़े मिले। जानकारी पर पहुंचे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। कौशाम्बी पुलिस ने जांच के बाद सभी अवशेषों को दफन कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिछियावां अस्थायी गोशाला से करीब 150 मीटर दूर ससुर खदेरी नदी किनारे झाड़ियों में रविवार को चरवाहों को 12 से अधिक गोवंशों के अवशेष, खाल और अस्थियां मिलीं। हिंदू सुरक्षा परिषद के गोरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 500 मीटर क्षेत्र में अवशेष फैले हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर गिरि पहुंचे लेकिन सीमा विवाद की स्थिति को देखते हुए बाद में सैनी थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी भी पहुंच गए। रवि पांडेय ने आरोप लगाया कि लंबे समय से यहां गोकशी की जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल गांवों से करीब दो किलोमीटर दूर है और वहां तक पहुंचने का रास्ता भी कठिन है। इससे आशंका जताई गई कि गोवंशों को कहीं और से लाकर यहां गोकशी की गई है।
विज्ञापन

पूर्व में विजयीपुर ब्लॉक की गोशाला से गोवंश चोरी का मामला भी सामने आ चुका है। क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन कराया गया है। जांच की जा रही है। खखरेरू प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर गिरि ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल कौशाम्बी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें