फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: कार सवारों ने छात्रा को अगवा किया, छह पर मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Apr 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर में स्कूल अंकपत्र लेने जा रही कक्षा नौ की छात्रा को पांच अप्रैल की दोपहर कार सवार अगवा कर ले गए। आरोपियों के घर पिता पूछताछ के लिए पहुंचा। वहां आरोपी पक्ष ने पिता को जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। पुलिस ने सगे भाइयों समेत छह के खिलाफ अपहरण, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली किशोरी (14) कक्षा नौ की छात्रा है। उसके पिता ने एफआईआर में बताया कि बेटी विद्यालय में अंकपत्र लेने गई थी। विद्यालय से कुछ दूर पहले कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी निवासी कार सवार इंद्रपाल अपने दो पुत्रों विकास और लवकुश के साथ मौजूद था। तीनों बहला-फुसलाकर बेटी को कार से अगवा कर ले गए। घटना गांव के बाइक सवार दंपती ने देखी और उन्हें जानकारी दी। वह बड़ौरी गांव के आरोपियों के घर बेटी को लेने पहुंचा। वहां इंद्रपाल व उसकी पत्नी गीता और दो अन्य पुत्रों वेदप्रकाश, जयप्रकाश ने घटना से इन्कार कर दिया। गालीगलौज देकर दोबारा दरवाजे आने पर हाथ-पैर तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें