फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर पलटी कार, 30 फीट नीचे गिरकर पीडब्ल्यूडी के जेई की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-31-फतेहपुर: राहुल सिंह। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। क्षेत्र के पूर्वी बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार का अगला टायर फटने से अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। कार चला रहे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राहुल सिंह (40) उछलकर करीब 30 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। सिर के बल गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार उनके परिचित शुभम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के अल्लापुर निवासी राहुल सिंह फतेहपुर में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता पद पर तैनात थे। वर्ष 2016 से उनकी जिले में तैनाती थी। शुक्रवार दोपहर वह शुभम सिंह के साथ निजी कार से प्रयागराज से फतेहपुर कार्यालय आ रहे थे।
करीब दो बजे पूर्वी बाईपास ओवरब्रिज पर अचानक कार का अगला टायर फट गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में राहुल सिंह कार से उछलकर नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल शुभम को कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि जेई के परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है।

फाइल फोटो-31-फतेहपुर: राहुल सिंह। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें