फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डायलिसिस यूनिट की क्षमता दो गुना हुई, पांच के बजाय 10 रोगी होंगे भर्ती

Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट की क्षमता बढ़ेगी। अब एक साथ 10 रोगियों की डायलिसिस हो सकेगी। इस तरह से अब जिला अस्पताल की डायलिसिस रोगियों की क्षमता बढ़कर दो गुनी हो गई है। नई यूनिट नए साल में चालू हो जाएगी।
विज्ञापन




मेडिकल कालेज से संबद्ध होने के बाद जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड तोड़कर पांच बेड की डायलिसिस यूनिट बनी थी। इसमे शिफ्टों में चलने वाली इस यूनिट से 24 घंटे में 20 रोगियों की डायलिसिस होती है। ऐसे में यहां पर डायलिसिस कराने वाले रोगियों की 48 घंटे की वेटिंग चल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने 10 बेड वाली नई डायलिसिस यूनिट का निर्माण कराया है। भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसे नए साल में चलाने की तैयारी है।

सीएमएस डॉ. पीके सिंह का कहना है कि अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की क्षमता में वृद्धि की गई है। नई यूनिट बनकर तैयार है। नए साल में यूनिट चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें