फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में मरीजों ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कैंसर की बीमारी पूरी तरह से लाइलाज नहीं है। यदि समय रहते इसको पहचान कर उचित इलाज शुरू कर दिया जाए तो इस खतरनाक बीमारी से भी मरीज निजात पा सकता है। यह बात रीजेंसी हेल्थ कानपुर के विशेषज्ञ डॉ. आशीष राज कुलश्रेष्ठ ने मंगलवार को जीटी रोड रामसनेही हास्पिटल में लगे नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में कही। कैंप का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन और रीजेंसी हेल्थ की ओर से किया गया।
विज्ञापन

कैंप में आने वाले मरीजों के चेहरों पर बीमारी व उसके लक्षणों के चलते निराशा के भाव जरूर थे, लेकिन जब वे कैंप से निकले तो उन्हीं चेहरों पर सुकून साफ नजर आया। कैंप में 24 मरीजों का परीक्षण किया गया। कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित समय से पहले ही मरीज अपने तीमारदारों के साथ पहुंचने लगे थे। ज्यादातर मरीज ग्रामीण इलाकों से आए।
उनका कहना था कि उन्हें ऐसे ही किसी नि:शुल्क कैंप की जरूरत महसूस हो रही थी, जहां वे अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकें। कुछ मरीज अपने पुराने इलाज के पर्चे और एक्सरे भी साथ लाए थे। डॉ. आशीष राज कुलश्रेष्ठ ने पूरी गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की और मरीजों को उचित सलाह भी दी। कैंप में आने वाले अधिकांश मरीज मुंह के छाले, पाचन क्रिया ठीक न होने, भूख न लगने जैसी दिक्कतों से परेशान थे।
विज्ञापन

डॉक्टर ने कैंप के माध्यम से लोगों से अपील की कि तंबाकू, सिगरेट, गुटखा का सेवन कतई न करें। फल, सब्जियां भी धुलकर सेवन में लाएं। प्रदूषण से बचने का प्रयास करें। इन उपायों पर अमल करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। कैंप में रामसनेही अस्पताल के स्टॉफ ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस मौके पर रामसनेही अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अशोक पटेल, मार्केटिंग मैनेजर प्रभात गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें