फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: केबल फॉल्ट ने रातों की उड़ाई नींद, पानी के लिए तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। पूरे जिले में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। शहर समेत बिंदकी के कई इलाकों में सोमवार पूरी रात बिजली गुल रही। बिंदकी के इलाके में मंगलवार शाम तक बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। लोग पानी की एक-एक बूंद को परेशान हो उठे। बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात भर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं समेत सभी गर्मी से तिलमिला गए हैं। रात में नींद हराम और टपकते पसीने से लोग बीमार हो रहे हैं। गर्मी में बिजली में लोड बढ़ने से तार टूटकर गिर रहे हैं। ये सिलसिला चौबीसों घंटे चल रहा है। शहर समेत पूरे जिले में 4 से 6 घंटे बिजली कटौती हो रही है। पिछले मई 2022 में बिजली खपत 137 मिलियन थी, जो इस मई में 140 मिलियन तक पहुंच रही है। 3 मिलियन अतिरिक्त बिजली खपत बढ़ने और जर्जर तार ने पूरी विद्युत व्यवस्था को चरमरा दिया है।
ललौली रोड स्थित ओम शांति ओम आश्रम के पास बच्चे बोतल में पानी की तलाश में जाते हुए। संवाद
बिंदकी। फाल्ट के कारण ललौली रोड की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। मोहल्लेवासियों को जागकर पूरी रात काटनी पड़ी। विभागीय कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। वहीं अगले दिन बिजली नहीं आने से लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद से ही ललौली रोड की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं हो सका। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे विद्युत आपूर्ति शुरू किया, तो दोबारा न्यूट्रल फेस का तार टूट गया। इस दौरान ज्यादा पावर आ जाने के कारण लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। एक के बाद एक छह से अधिक जगहों पर फॉल्ट हुए। देर रात तक कर्मचारी फाल्ट रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस कारण सोमवार की पूरी रात ललौली रोड समेत दक्षिणी फीडर प्रभावित रहा। वहीं ललौली रोड के लगभग 125 घरों के एक हजार से अधिक लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। लोगों ने जागकर जैसे तैसे रात काटी। वहीं अगली सुबह भी फाल्ट नहीं ठीक किया जा सका। इससे लोगों को एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। विद्युत विभाग को जर्जर तारों की जानकारी होने के बावजूद गर्मी से पहले कोई तैयारी नहीं की गई। जिसका खामियाजा अब विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
यह बोले विद्युत उपभोक्ता
1- ललौली रोड निवासी हम्माद खान ने बताया कि पूरी रात गर्मी में जागकर बितानी पड़ी। इनवर्टर भी जवाब दे गए। जिससे उमस भरी भीषण गर्मी में बुरा हाल रहा। फॉल्ट की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग को ठोस इंतजाम करना चाहिए।
2- निखिल गुप्ता ने बताया कि अगले दिन भी शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिस कारण जलापूर्ति नहीं हो पाने के कारण एक एक बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। घरेलू कार्यों के अलावा पीने तक के पानी की समस्या उठानी पड़ी।
3- शशांक गुप्ता ने बताया कि रात भर गर्मी के कारण नींद तक नसीब नहीं हुई। गर्मी और मच्छरों के कारण टहल कर रात बिताई। विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत तार पुराने हो चुके हैं। ललौली रोड में कई स्थानों पर एक ही फेस में ज्यादा घरों के कनेक्शन जुड़े हुए थे। जिन्हें अलग-अलग फेस में जोड़ा गया है। ठीक होने के बाद फाल्ट दोबारा हो गया। हम बस फाल्ट बना सकते हैं। बार-बार फाल्ट हो रहे हैं, तो हम क्या कर सकते हैं।
रवि कुमार, जेई, बिंदकी
पिछले साल की तुलना में बढ़ी खपत
- मई 2022 में बिजली खपत 137 मिलियन
- मई 2023 में बिजली खपत 140 मिलियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें