संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचते लू के थपेड़ों ने लोगों का झुलसाना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धूप में निकलना जान जोखिम में डालना है। दोपहर में सड़कें सूनी पड़ रही हैं। आने जाने वाले आग सी बरसती गर्मी में लोगों बिलबिला जा रहे हैं।
शनिवार को चटख धूप में तापमान 41 डिग्री सेल्यिस रहा। वैसे तो सुबह नौ बजे से धूप रंग दिखा रही हैं, लेकिन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक आग की गर्मी का अहसास दिलाने वाले हवा राहगीरों को बेहाल कर रही है। शरीर के खुले हिस्सों आग की लपटों की गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में लू लगने की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं। ऐसे में समय घरों के बाहर निकलने वालों के बचाव बहुत आवश्यक है।
दोपहर के समय मुख्य सड़कें सूनी रहीं। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। यदा कदा लोग बाजारों दिखे। शहर के मध्य की सड़कों में ई रिक्श का आवागमन थमा रहा है। निजी वाहन ही सड़कों पर दिखे।
..............................
पानी के अभाव में पशु पक्षी बेहाल
शहर से लेकर गांव तक तालाब और पोखरे सूखे हैं। ऐसे में पशु पक्षियों के लिए पानी का संकट पैदा हो गया है। अगर तापमान और बढ़ा तो प्यास से पशु पक्षियों की मौत का सिलसिला शुरू होना निश्चित है।
...................................
ऐसे मौसम में क्या करें:-
-धूप में बाहर निकलने से बचें।
-निकला पड़े, तो शरीर के अंग कपड़े से ढके रहें।
-पानी अधिक मात्रा में पियें।
-बच्चों और वृद्धों को घर से निकलने न दें।
-मिट्टी के मटके का पानी सेवन करें।
-बुखार होने होने पर सिर गीले कपड़े की पट्टी रखें।
-दुकान से खरीदकर दवा न खाएं।
-परेशानी होने पर कुशल डाक्टर से संपर्क करें।
.............................