फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी भिटौरा बाईपास चौराहे पर शिफ्ट

Sun, 20 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
भिटौरा बाईपास चौराहे के समीप नई सब्जी मंडी का फीता काट शुभारंभ करते सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सब्जी मंडी भिटौरा बाईपास चौराहे पर शिफ्ट हो गई। शनिवार को सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान ने मंडी का फीता काटकर  शुभारंभ किया। सब्जी मंडी हटने से आईटी आई रोड पर जाम की समस्या से बहुत कुछ निजात मिलना तय है, क्योंकि सुबह के समय सब्जी लाने ले जाने जाने वाले मालवाहक वाहनों के आडे़ तिरछे खड़े होने से हर रोज लोगों को जाम से जूझना पड़ता था।
विज्ञापन

हरिहरगंज ओवर ब्रिज निर्माण के समय सब्जी मंडी मिशन हास्पिटल के सामने से हटाई गई थी। इसके बाद मंडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह व उनके अनुज गप्पू सिह की जमीन पर किराए पर शिफ्ट हुई थी। मंडी का जैसे-जैसे विस्तार होता गया, यहां पर जाम की समस्या नासूर बनती गई। एक दशक से सुबह आठ बजे से 11 बजे तक मंडी के सामने से गुजना मुश्किल होता था। इसी रोड पर राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय बालिका इंटर कालेज हैं। जाम लगने के कारण छात्राओं को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंडी यहां से हटाने के लिए कई बार राजनैतिक दल और व्यापारी संगठन आंदोलन भी कर चुके हैं।


समस्या गंभीर होने पर नगर पालिका परिषद ने मुराइनटोला पानी की टंकी के समीप पक्की दुकानों का निर्माण करा मंडी स्थल घोषित किया था, लेकिन आढ़तियों को यह स्थान रास नहीं आया। ऐसी हालत में विरोध के बावजूद मंडी आईटीआई रोड पर ही जमी रही।
विज्ञापन

सब्जी मंडी से आईटीआई रोड की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होती देख प्रशासन ने मंडी हटाने को लेकर दबाव बनाया। आखिर मंडी भिटौरा बाईपास स्थित निजी जमीन आढ़तियों ने किराए पर लेकर मंडी शिफ्ट की है।थोक बजार शहर से बाहर जाने का असर सब्जी की फुटकर कीमतों पर पड़ना तय है। मंडी से खरीदकर फुटकर सब्जियां बेचने वाले दुकानदारों को अधिक भाड़ा चुकता करना पड़ेगा। ऐसी हालत में फुटकर सब्जियों के भावों में कुछ इजाफा होगा।



फतेहपुर। शहर के दक्षिण के सब्जी उत्पादकों की परेशानी बढ़ेगी। अभी तक शहर के मध्य में मंडी होने के कारण चारों तरफ के किसानों को बराबर दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन भिटौरा बाईपास चौराहे पर मंडी शिफ्ट होने का लाभ शहर उत्तरी के किसानों को मिलेगा, जबकि शहर के दक्षिण से आने वाले किसानों को लंबी दूरी तय कर उत्पाद बेचने जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें