अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा क्लीन कैंपस ग्रीन कैंपस के पखवाड़ा तक चलने वाले अभियान में एमजी डिग्री कालेज में प्राचार्य ने पौधरोपण किया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसून तिवारी व प्रशांत पुरवार ने पौधरोपण अभियान को गति दिया। कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान को पूरा किया जाएगा। महाविद्यालयों में प्रवेश के नाम पर की गई धांधली पर नाराजगी जताई। जिला संयोजक शुभम त्रिपाठी ने पौधरोपण के बाद सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से गति देने की बात कही। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अजय यादव, नगर मंत्री रिषभ गुप्ता, अंकित, अतुल, आशीष शर्मा, सावन गुप्ता, तेजस्वी, राज कैथवाल, सोनू, शुभम चौरसिया आदि रहे।